Traffic Tail

जयपुर में 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:स्विमिंग कोच ने की अश्लील हरकत, मोबाइल बंद कर घर से भागा

जयपुर में 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्विमिंग ट्रेनिंग के दौरान अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पिछले दो साल से नाबालिग छात्रा से आरोपी कोच ज्यादती कर रहा था। बजाज नगर थाने में नाबालिग छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी कर रही है।

मां को बताई आपबीती

पुलिस ने बताया- बजाज नगर थाने में 16 साल की लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि उनकी बेटी स्विमिंग की ट्रेनिंग ले रही है। पिछले 2 साल से स्विमिंग ट्रेनिंग के दौरान आरोपी कोच छेड़छाड़ करता है। ट्रेनिंग के दौरान कोच की ओर से अश्लील हरकतें की जाती है। नाबालिग स्कूल छात्रा ने आरोपी कोच की हरकत से परेशान होकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इस बारे में पीड़िता की मां की ओर से कोच के खिलाफ शिकायत दी गई।

आरोपी मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से फरार

शिकायत के बाद भी आरोपी कोच के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी कोच ने नाबालिग छात्रा को टेनिंग देना बंद कर दिया। बजाज नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज किए है। FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कोच मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी कोच की तलाश में दबिश दे रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179