पाली जिला जेल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया। मामला शाम 4:30 बजे सामने आया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही न्यायिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कैदी राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र भंवरलाल पॉस्को मामले में जेल में बंद था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
कैदी ने जेल के बाथरूम में अपनी जान दी है।। जेल में इस तरह की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।






