Traffic Tail

शक्करगढ़ पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा किया:ढाई किलो चांदी और सोने के आभूषण चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

मांडलगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्करगढ़ थाना पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

थानाधिकारी पूरणमल ने बताया कि गुरुवार को बूंदी निवासी 70 वर्षीय गुलाबचन्द्र अग्रवाल ने थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोपी हीरालाल मीणा पर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शाहपुरा) राजेश कुमार आर्य और सीओ (जहाजपुर) रेवडमल मौर्य के सुपरविजन में थानाधिकारी पूरणमल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी हीरालाल पुत्र गंगाराम मीणा (45), निवासी नाथादण्ड को हिरासत में लिया।पूछताछ करने पर आरोपी ने वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2.548 किलोग्राम चांदी और 10.140 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरालाल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी शक्करगढ़ थाने में मारपीट और अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी पूरणमल के साथ कॉन्स्टेबल योगेश, गजवीर, सुरेश और मंगलराम की विशेष भूमिका रही।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179