Traffic Tail

जयपुर के शिव मंदिर में चोरी, मेन गेट खोलकर घुसे चोर, चुराए श्रृंगार के 1.50 KG चांदी के गहने

जयपुर के शिव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मेन गेट खोलकर अंदर घुसे बदमाश 1.50 KG चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मंदिर में लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। रामनगरिया थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- चोरी की वारदात रामनगरिया के नरसिंहपुरा गांव में शिव मंदिर में हुई। शुक्रवार देर रात मंदिर का मेन गेट खोलकर दो बदमाश अंदर घुसे। मंदिर में चोरी करने आए बदमाश अपने साथ प्लास और पेचकस लेकर आए थे। दोनों चोरों ने शिव मंदिर में श्रृंगार के करीब 1.50 KG चांदी के गहने चुराए।

महज 10-15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए। शनिवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने पर चोरी का पता चला। मंदिर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। मंदिर में चोरी की सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत जुटाकर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179