Traffic Tail

राजस्थान में LPG सिलेंडर सस्ता:तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर कीमतें घटाई; आज से बाजार में 1608.50 रुपए में मिलेगा

पेट्रोलियम कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद आज फिर से कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 51 रुपए कम किए हैं। वहीं, घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। इस साल में सातवां मौका है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 51 रुपए कम करने के बाद 1659.50 रुपए की जगह 1608.50 रुपए में मिलेगा।

इससे पहले अगस्त में 34 रुपए प्रति सिलेंडर, जुलाई में 58 रुपए की कमी की थी। इस पूरे साल की बात करें तो कंपनियों ने मई में 24.50 रुपए, अप्रेल में 40.50 रुपए, जनवरी में 14.50 रुपए और फरवरी में 6 रुपए की कटौती की थी।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्जवला कनेक्शधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179