Traffic Tail

जयपुर में जॉब दिलाने के बहाने युवती से रेप:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, होश में आने पर धमकाया

जयपुर में धोखा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने के बहाने आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया था। धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (शास्त्री नगर) शिवरतन गोदारा कर रहे है।

पुलिस ने बताया- नाहरगढ़ इलाके की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने जॉब लगाने का झांसा दिया था।

जॉब दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने उसे मिलने कांवटिया हॉस्पिटल के पास बुलाया। इसके बाद आरोपी ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया। गाली-गलौज कर किसी को बताने पर अंजाम गलत होने की धमकी दी। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179