Traffic Tail

जयपुर में समलैंगिक युवकों को अश्लील वीडियो बनाकर लूटा:एप से कनेक्ट कर घर पर बुलाते थे बदमाश, हथियार दिखाकर कैश-ज्वेलरी छीन लेते

जयपुर में समलैंगिक संबंध बनाने के नाम पर सेक्सटॉर्शन करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी गैंग के साथ मिलकर ‘एनकाउंटर’ नाम के एप पर फंसाता था।

समलैंगिक संबंध बनाने के लिए युवकों को घर पर बुलाते थे। फिर हथियार के दम पर अश्लील वीडियो बनाते और ब्लैकमेल कर रुपए वसूलते थे। मामला खोरा बीसल थाना इलाके का है।

वहीं उसकी गैंग के दो बदमाशों को करणी विहार थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस करीब एक दर्जन पीड़ितों से जानकारी ले रही है।

चोरी की बाइक और चाकू भी बरामद खोरा बीसल थाने के SHO सुरेंद्र सिंह ने बताया- सेक्सटॉर्शन के मामले में आरोपी विशाल सिंह (28) निवासी नांगल जैसा बोहरा (खोरा बीसल) को अरेस्ट किया है। आसपास के लोगों से आरोपी के लूटने के बारे में जानकारी मिली थी।पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर खोरा बीसल में किराए के एक मकान पर दबिश देकर उसे पकड़ा।

पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और बड़ा चाकू भी बरामद किया। वह ड्रग्स के नशे का आदी है। चोरी और लूट जैसे क्राइम करता है। इस पर उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था। बाद में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ‘एनकाउंटर’ एप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटता है। फिर उस पर ब्लैकमेल और लूटपाट की धारा भी लगाई गई।

ब्लैकमेल कर मारपीट कर लूट लेते रुपए पुलिस जांच में सामने आया है कि समलैंगिक संबंध बनाने के नाम पर गैंग के बदमाश सेक्सटॉर्शन करते थे। वे ‘गे’ युवकों से कॉन्टैक्ट करते थे। इसके बाद ‘एनकाउंटर’ एप के जरिए कनेक्ट करते थे। बातचीत कर समलैंगिक संबंध बनाने के लिए युवकों को खोरा बीसल क्षेत्र में लिए किराए के मकान पर बुलाया जाता था। इसके बाद बदमाश उन लोगों को हथियार के दम पर डराते-धमकाते। मारपीट कर उनके गहने और कैश लूट लेते थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179