Traffic Tail

जयपुर में सीएनजी गैस पाइप में लीकेज:बीसलपुर पानी की लाइन डालते समय टूटी, जेसीबी से की जा रही थी खुदाई

जयपुर में कालवाड़ रोड पर शनिवार सुबह सीएनजी पाइप लाइन में लीकेज होने से दहशत फैल गई। बीसलपुर पानी की लाइन डालते समय जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन टूटी। करधनी थाना पुलिस ने तुंरत सीएनजी टेक्निकल अफसरों को सूचित कर गैस सप्लाई को बंद करवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टूटी गई गैस लाइन को रिपेयर कर दिया गया। पुलिस ने गैस लीकेज ठीक होने के बाद रोके गए ट्रैफिक को चालू करवाया।

SHO (करधनी) सवाई सिंह ने बताया- झोटवाड़ा एसीपी ऑफिस के पास बीसलपुर पानी की लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे जेसीबी से खुराई के दौरान रोड किनारे खोदी जा रही पानी की लाइन के नीचे से जा रही टोरेंट कंपनी की गैस लाइन टूट गई। पाइप लाइन टूटने से सीएनजी गैस का लीकेज शुरू हो गया। गैस लीकेज का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिपेयर

करधनी थाना पुलिस हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत गैस कंपनी के अफसरों को गैस लीकेज की सूचना दी। कंपनी के टेक्निकल अफसरों ने तुरंत गैस सप्लाई को रोक दिया। मौके पर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधियों ने तुरंत गैस लाइन की रिपेयरिंग का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टूटी गैस लाइन को रिपेयर कर चालू किया गया। हादसे में किसी प्रकार का जन-धन का नुकसान नहीं हुआ है। रिसाव को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रोका गया था। गैस लाइन रिपेयर के बाद ट्रैफिक चालू करवाया दिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179