Traffic Tail

महेंद्रगढ़ पुलिस ने अलवर से पकड़ा ठग:सीएससी सेंटर संचालक से हड़पे पैसे, ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर कैश देने का किया था वादा

महेंद्रगढ़ की साइबर क्राइम थाना टीम ने सीएससी सेंटर संचालक को झांसा देकर 18 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरभ छाबड़ा निवासी अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

जिसे पुलिस ने बीती रात बहरोड राजस्थान क्षेत्र से काबू किया। आरोपी से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सोनू नामक सीएससी सेंटर संचालक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 नवंबर को एक अनजान व्यक्ति उसके सेंटर पर आया। उसने क्यूआर कोड के माध्यम से 18 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और बदले में संचालक को नकद राशि देने की बात कही।

बाथरुम जाने के बहाने हुआ फरार

आरोपी विश्वास जीतने के लिए अपना एक खाली बैग दुकान पर छोड़ गया और खुद को शुगर का मरीज बताकर बाथरूम जाने के बहाने वहां से फरार हो गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले में जांच करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर आरोपी के बैंक अकाउंट और उससे संबंधित डिटेल्स प्राप्त की गई।

ऑनलाइन गेम की लत

जांच में सामने आया कि आरोपी सौरभ को ऑनलाइन गेम खेलने की लत है और वर्तमान में गुरुग्राम के एक पीजी में रह रहा था और अपनी लत पूरी करने के लिए ठगी करता था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पर इसी तरह की नारनौल क्षेत्र की एक ओर अन्य ऑनलाइन शिकायत भी है, जिसमें आरोपी ने इसी तरीके से 18-18 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179