Traffic Tail

कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा कृषकों को पहुंचाएं-आयुक्त कृषि

आयुक्त कृषि चिन्मयी गोपाल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रीय परिवर्तित योजनाओं और बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करते हुए योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र किसानों को दिया जाये। जिससे प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत एवं खुशहाल बन सके।
चिन्मयी गोपाल शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में वी.सी. द्वारा जिलों में पदस्थापित विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। आयुक्त कृषि ने कहा कि बजट घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारी इन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। अधिकारी फिल्ड में जाकर योजनाओं की जानकारी किसानों को दें, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने बैठक में फार्म पोण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाईन, कृषि यंत्र, तारबंदी, गौवरर्धन जैविक उर्वरक योजना सहित केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं की जिलेवार वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सभी जिलों में उर्वरक आपूर्ती, प्रबंधन, वितरण, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की समीक्षा की।
आयुक्त कृषि ने कहा कि रबी फसल के लिए यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में है। उर्वरकों का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाये एवं टैगिंग करने वाले उर्वरक विक्रेताओं व विनिर्माओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये। उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर विभागीय अधिकारी मुस्तैदी से नजर रखें। मिलावट, जमाखारी और कालाबाजारी में लिप्त जाये जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) गोपाल लाल जाट, वित्तीय सलाहकार कृषि होशियार सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि (ज.उ.प्र.) खेमराज शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि (शस्य) सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड व जिलों से संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद् वी.सी. के माध्यम से जुड़े

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179