Traffic Tail

20 साल से फरार कार चोरी का इनामी आरोपी गिरफ्तार:घर के सामने खड़ी बोलेरो चुराई थी, पुलिस ने दबिश देकर जोधपुर से पकड़ा

भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने कार चोरी के मामले में पिछले 20 साल से फरार इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

कोतवाल शिवराज ने बताया कि 14 जून 2013 को कोतवाली थाने में श्यामलाल गुर्जर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि उसकी बोलेरो गाड़ी, जो उसके दोस्त के नाम से रजिस्टर्ड है और वही उसे उपयोग में लेता है।

13 जून को रात करीब 12:30 बजे बोलेरो मेरे घर के सामने सब्जी मंडी में खड़ी गाड़ी को लॉक कर चाबी अपने पास रखी थी। सुबह 6 बजे उठकर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी, इसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया था।

आरोपी को पुलिस ने जोधपुर से पकड़ा

इस पर एक रिपोर्ट दर्ज की गई ओर एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने डेटा कलेक्शन, लोकल पुलिसिंग और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पाली, अजमेर, ब्यावर ओर जोधपुर में तलाश की। आरोपी द्वारा अलग-अलग स्थान पर मजदूरी करने और फरारी काटने की जानकारी मिलने पर टीम ने इसे पकड़ने के लिए लगातार पीछा किया और जोधपुर की तरफ फरारी काटने का पता चलने के बाद इसे डिटेन कर गिरफ्तार किया। इससे कार चोरी सहित दूसरे मामलों में डिटेल पूछताछ की जा रही है।

ये थे टीम में शामिल

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल शिवराज हेड कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह और मांगीलाल शामिल रहे।

इसको किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सुरजा राम (48) पिता रघुनाथ राम विश्नोई निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां जोधपुर को गिरफ्तार किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179