Traffic Tail

भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय में की गई भव्य आतिशबाजी और दीपोत्सव,सजाई गई रंगोली

राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश सेवा करने वाला राजनैतिक दल है भाजपा: मदन राठौड़

भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय में की गई भव्य आतिशबाजी और दीपोत्सव,सजाई गई रंगोली

हिंद रफ्तार
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव,आकर्षक रोशनी एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुंदर रंगोली सजाई गई तथा कार्यालय परिसर को दीप जलाकर रोशन किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को लगाया गया भाजपा रूपी पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से भिन्न है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी आज न केवल भारत बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इसकी विचारधारा से प्रेरित होकर लगातार नए कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का कमल देश के विभिन्न राज्यों में निरंतर खिल रहा है तथा पार्टी देश में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का वातावरण सुदृढ़ कर रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और नेतृत्व उसी दिशा में कार्यरत है जिससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हो।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा द्वारा “भाजपा स्थापना दिवस की बधाई हो” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ उत्साह का वातावरण बनाया गया।साथ ही “वाह रे म्हारा मोदी जी, काई रेल चलाई रे” जैसे गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।महिला मोर्चा की बहनों ने राखी राठौड़ के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,भूपेंद्र सैनी,कैलाश मेघवाल,प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह,एकता अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वरिष्ठ,भाजपा जयपुर जिलाध्यक्ष अमित गोयल,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179