Traffic Tail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर हैंडपंपों को किया गया दुरुस्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में हैंडपंपों को किया गया दुरुस्त

 

गर्मी में गांव-ढाणी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति होगी सुनिश्चित

 

जिला कलक्टर्स सहित अन्य अधिकारियों ने पीएचईडी विभाग के साथ निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की

 

 हिंद रफ्तार,जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर हैंडपंपों को दुरुस्त किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर्स, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ हैंडपंपों के मरम्मत की आवश्यक कार्यवाही की।

सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही आवश्यक मरम्मत करवाकर पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। इस व्यापक कार्यवाही से गर्मी के मौसम में गांव-ढाणी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में आमजन से जुड़े प्रकरणों पर प्रशासन द्वारा तत्परता से राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में हैंडपंपों को दुरुस्त कर आमजन को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179