कर्तव्यनिष्ठा को सलाम
सिपाही बनकर आए थे,सिपाही बनकर ही विदा हुए डीजीपी ने खुद बुलाकर बढ़ाया मान
हिंद रफ़्तार,अनिल शर्मा
जयपुर। आज पुलिस मुख्यालय में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब दो कांस्टेबल अपनी पूरी सेवा एक ही पद पर समर्पित कर सेवानिवृत्त हुए, तो स्वयं महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश करते हुए अवकाश के बावजूद उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित कर सम्मानित किया।
डीजीपी की अनूठी पहल
पुलिस सेवा में समर्पण और निष्ठा का एक भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला,जब जयपुर आयुक्तालय में तैनात नन्दकिशोर मीणा कांस्टेबल 4874 और कैलाश चन्द कांस्टेबल 5132 की सेवानिवृत्ति पर डीजीपी राजीव शर्मा ने दोनों जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डीजीपी के इस कदम की महकमे में काफी सराहना हो रही है।अधीनस्थ कर्मचारियों का कहना है कि मुखिया द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल इन दोनों के लिए यादगार है,बल्कि पूरी फोर्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है।इस अवसर पर डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप सहित मुख्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।







