Traffic Tail

आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों संग मनाया प्रवेश उत्सव

आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों संग मनाया प्रवेश उत्सव

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

हिंद रफ़्तार
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सांभर लेक स्थित पीएम दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “आंगनबाड़ी चलो अभियान” के अंतर्गत आयोजित प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ स्नेहिल और यादगार पल बिताए।

कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह,मासूम मुस्कान और शिक्षा के प्रति जिज्ञासा देखकर उपमुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,वहीं विदा हो रहे बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महावीर जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है और उन पर किसी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ इतिहास,संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देखी

इस दौरान सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया,साथ ही 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बनी प्याऊ का उद्घाटन किया और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली

इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल कुमावत,भामाशाह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाएँ,अध्यापकगण एवं अभिभावक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179