Traffic Tail

सीकर में कार डेकोर शॉप के गोदाम में आग:दो दमकलों की मदद से करीब आधा घंटे में पाया काबू; लाखों का सामान खाक

सीकर में मंगलवार दोपहर को कार डेकोर शॉप के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लियाा।

घटना कोतवाली थाना इलाके के फतेहपुर रोड पर मंगलवार दोपहर 1 बजे की है। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

पहले देखिए, घटना से जुड़ी ये 4 PHOT’S

सीकर में मंगलवार दोपहर को कार डेकोर शॉप के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
सीकर में मंगलवार दोपहर को कार डेकोर शॉप के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।
आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।
करीब आधा घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लियाा।
करीब आधा घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लियाा।
दुकान संचालक दिलावर का कहना है कि आज वह दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि दुकान के ऊपर की तरफ से धुआं उठ रहा है। इस पर तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सीकर के कोतवाली थाने के ASI नरेंद्र ने बताया कि सीकर के फतेहपुर रोड पर न्यू गुलशन कर डेकोर नाम से शॉप है। इन्होंने दुकान के ऊपर की तरफ गोदाम बनाया हुआ है। यहां कबाड़ का सामान सहित कार डेकोर का सामान रखा हुआ था,इनमें आग लगी। इससे करीब ढाई लाख रुपए का सामान जल गया।

आग लगने की सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। इन्होंने करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत में आग पर काबू पा लिया।

वहीं दुकान संचालक दिलावर का कहना है कि आज वह दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि दुकान के ऊपर की तरफ से धुआं उठ रहा है। इस पर तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179