Traffic Tail

जोधपुर में हवाला के 77.80 लाख रुपए पकड़े:सरदारपुर इलाके में फ्लैट पर मारा छापा, गुजरात का हवाला कारोबारी गिरफ्तार

जोधपुर कमिश्नरेट के जिला पश्चिम डीएसटी टीम और सरदारपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 77.80 लाख की हवाला राशि जब्त की है।

डीएसटी इंचार्ज महेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरदारपुरा थाना इलाके के सी रोड स्थित एक फ्लैट में छापा मारा। यहां पर हवाला के पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। यह फ्लैट अहमदाबाद निवासी दिनेश जायसवाल ने किराए पर ले रखा था। पिछले करीब साढ़े महीने से फ्लैट किराए पर लेकर हवाला का काम किया जा रहा था।

एक आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मौके से 77.80 लख रुपए की राशि जब्त की है। जप्त राशि के बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दिनेश जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल निवासी कृष्ण नगर अहमदाबाद को भी पकड़ा है। पुलिस आरोपी से हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More