Traffic Tail

SUV खरीदने जा रहे किसान को पड़ोसी ने लूटा:साथियों के साथ मिलकर लूटे 6.97 लाख रुपए; मारपीट भी की, लग्जरी लाइफ जीने के लिए वारदात

जोधपुर में बोलेरो SUV खरीदने के लिए रुपए लेकर जा रहे किसान को पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ लूट लिया। बैठवासियां निवासी किसान आईदान राम के साथ वारदात 12 फरवरी को हुई। किसान आईदान ने बताया- उन्होंने गिंगाला के खेराजराम से बोलेरो खरीदी थी। इसके लिए एसबीआई ओसियां से 6 लाख 97 हजार रुपए गोल्ड लोन लेकर भुगतान के लिए निकले थे।

रास्ते में आरोपियों ने पीड़ित का मुंह गमछे से बांधा। इसके बाद सिर पर मारकर उसे लूट लिया। आरोपियों ने पीड़ित से 6 लाख 97 हजार रुपए लूटे थे। लूट की वारदात करने वाला किसान का परिचित ही थी। उसे पीड़ित के रुपए लेकर जाने की सूचना थी। इस पर उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने आरोपी नरपतराम उर्फ नरेश, दिनेश और कमलेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूट की रकम और वारदात में उपयोग स्कोडा गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपियों ने लग्जरी लाइफ जीने के लिए वारदात की।

पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का मार्च कराया।
पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का मार्च कराया।

गाड़ी सामने लाकर कार रोकी, सिर पर मारा पीड़ित बैठवासियां निवासी किसान आईदान राम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इसके अनुसार वे 12 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे 14 माह की पोती जयश्री को लेकर कार में गिंगाला जा रहे थे। इसी दौरान खिन्दाकोर के पास सफेद रंग की कार ने ओवरटेक किया। इसके बाद बावड़ी वास तापू रोड पर कार ड्राइवर ने रोकने का इशारा किया। गड्‌ढे के कारण गाड़ी रुक गई तो तीनों आरोपी उतर गए।

आरोपियों ने गाड़ी की चाबी निकालकर मुंह गमछे से बांधा। इसके बाद सिर पर मारा और टूल बॉक्स से थैली में रखे 6 लाख 97 हजार रुपए लूटकर गाड़ी में तापू की ओर भाग गए। घटना के बाद आईदानराम ने पुत्र मुकेश व रिश्तेदार रामूराम को फोन किया। पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी की।

लोकेशन से पकड़े गए बदमाश जोधपुर ग्रामीण SP नारायण टोगस के सुपरविजन व ASP भोपाल सिंह लखावत, सर्किल ऑफिसर हनुमानसिंह राठौड़ ने निर्देशन में ओसियां पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने थाना अधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने आसपास की जगह के सीसीटीवी कैमरे देखे। वहीं उस समय लोकेशन पर एक्टिव मोबाइल नंबरों की डिटेल निकाली। इसके आधार पर आरोपियों की लोकेशन वहां पाई गई।

पुलिस ने आरोपी नरपतराम उर्फ नरेश पुत्र रामुराम जाट निवासी बैठवासियां पुलिस थाना ओसियां, दिनेश पुत्र पदमाराम जाट निवासी पंडित जी की ढाणी थाना ओसियां व कमलेश सुथार पुत्र रेवतराम सुथार निवासी पंडितजी की ढाणी थाना ओसियां को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूट की रकम और वारदात में उपयोग स्कोडा गाड़ी भी बरामद की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179