Traffic Tail

जयपुर में बीटेक स्टूडेंट ने की आत्महत्या:जहर खाने के बाद हॉस्पिटल में मौत; परिजनों का आरोप- अवैध वसूली के लिए टॉर्चर कर रहे थे युवक

जयपुर में बीटेक स्टूडेंट ने सुसाइड कर ली। जहर खाने से तबीयत खराब होने पर उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों ने उसे टॉर्चर कर अवैध रूप से ढाई लाख रुपए सहित प्लॉट के डॉक्यूमेंट वसूल लिए थे। जयसिंहपुरा खोर थाने में मृतक के चाचा ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा स्थित नाई की थड़ी निवासी अशोक कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया- उसके भतीजे अभिषेक उर्फ नवल शर्मा (18) ने सुसाइड किया। दो जनवरी को सुबह करीब 10 बजे घर पर अभिषेक की तबीयत खराब हो गई। चक्कर खाकर जमीन पर गिरा तो परिजनों ने उसे संभाला।

SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाने पर उसी दिन दोपहर करीब 2:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने परिजनों को बताया- अभिषेक की मौत पॉइजन खाने से हुई है। मेडिकल सूचना पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

मृतक अभिषेक के मोबाइल में मिली चैट की फोटो। इसमें परिजनों का आरोप है कि आरोपी मृतक से रुपए मांग रहे थे।
मृतक अभिषेक के मोबाइल में मिली चैट की फोटो। इसमें परिजनों का आरोप है कि आरोपी मृतक से रुपए मांग रहे थे।

मोबाइल में मिले टॉर्चर के सबूत जयसिंहपुरा खोर थाने में मृतक अभिषेक के चाचा अशोक कुमार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। चाचा अशोक कुमार ने बताया- भतीजे अभिषेक का मोबाइल देखने पर पता चला कि सागर बोहरा, मनमोहन मीणा, राजेश व राहुल राणा मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते हैं। इन्होंने दबाव बनाकर अभिषेक से घर से गहने-नकदी और मकान डॉक्यूमेंट मंगवाकर हड़प लिए। भतीजे अभिषेक को जबरदस्ती झूठा ऑनलाइन सट्टा खिलवाया। रुपए देने का दबाव बनाकर डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

अभिषेक कूकस स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था।

रोज 2-3 हजार रुपए की लगाए पेनेल्टी सट्‌टा खिलाने वाले अवैध वसूली करने के लिए रोज 2-3 हजार रुपए की पेनेल्टी लगाकर वसूली करने के लिए पीड़ित अभिषेक पर दबाव बनाते। घर से उठा ले जाने की धमकी देते थे। दादा के नाम के प्लॉट के ओरिजनल डॉक्यूमेंट भी आरोपियों ने मंगवाकर ले लिए थे। रुपए और पेनेल्टी नहीं देने पर सट्टा खेलने की बात घरवालों को बताने की कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे। चाचा का आरोप है कि आरोपियों ने अभिषेक से अब तक करीब 1.10 लाख रुपए नकद, कॉलेज फीस के 1.35 लाख रुपए और 6 लाख रुपए कीमत के जमीन डॉक्यूमेंट हड़पे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179