Traffic Tail

सड़क डालने वाली मशीन बनी आग का गोला, VIDEO:10-15 फीट ऊंची उठी लपटें, सीकर-जयपुर नेशनल हाई-वे पर चल रहा था काम

सीकर से जयपुर जाने वाले नेशनल हाई-वे पर अचानक सड़क डालने वाली मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते मशीन आग के गोले में बदल गई। आग इतनी ज्यादा थी कि आग की पलटें 10-15 फी ऊंची-ऊंची उठ रही थी। चारों तरफ आग लगने के कारण धुआं ही धुआं हो गया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसको पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया।

घटना गोकुलपुरा थाना क्षेत्र के बाजोर में गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। प्रथम दृष्ट्या मशीन में रखा डामर और उसका लिक्विड ज्यादा गर्म होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई। हालांकि आधे घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया है।

पहले, देखिए घटना से जुड़े PHOTOS

सीकर से जयपुर जाने वाले नेशनल हाई-वे पर अचानक सड़क डालने वाली मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते मशीन आग के गोले में बदल गई।
सीकर से जयपुर जाने वाले नेशनल हाई-वे पर अचानक सड़क डालने वाली मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते मशीन आग के गोले में बदल गई।
आग की लपटें करीब 10-15 फीट से ज्यादा ऊंची उठी रही थी।
आग की लपटें करीब 10-15 फीट से ज्यादा ऊंची उठी रही थी।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया गया।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया गया।
सड़क डालने वाली कंपनी के ठेकेदार की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सड़क डालने वाली कंपनी के ठेकेदार की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सड़क डालने वाली मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।
सड़क डालने वाली मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।

सड़क बिछाने वाली मशीन में अचानक लगी आग

गोकुलपुरा SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि नेशनल हाई-वे पर बाजोर में प्रिंस हॉस्पिटल के सामने वर्तमान में सड़क डालने का काम किया जा रहा है। आज मशीन के द्वारा यहां पर सड़क डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक मशीन में आग लग गई। वहां पर काम कर रहे मजदूरों और स्टाफ ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत करवाया।

करीब आधे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

बेनीवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सड़क डालने वाली कंपनी के ठेकेदार की ओर से पानी के टैंकर को बुलाया गया। करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। मशीन में पीछे की तरफ डामर और लिक्विड रखा हुआ था। ऐसे में अंदेशा है कि इसी वजह से हाईवे पर सड़क डालने के दौरान आग लग गई होगी।

आग लगने की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।
आग लगने की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

बता दें, कि सड़क डालने की वजह से जहां आज यातायात को एकतरफा तो किया ही गया था। घटना के बाद हाईवे पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। मौके से गोकुलपुरा पुलिस ने जाम खुलवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179