Traffic Tail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा सांगानेर की जनता के साथ डबल इंजन सरकार ने किया धोखा:पुष्पेंद्र भारद्वाज

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं सांगानेर विधानसभा से प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस बजट में केवल सरकार ने अपनी दो साल की विफलताओं को छुपाने की नाकाम कोशिश की है इस बजट से मध्यम वर्ग निराश है पिछले बजट की घोषणाओं की समीक्षा आज तक पारदर्शी रूप से नहीं हो पाई है यह बजट भी कहीं तक नहीं लगता कि धरातल पर आ पाएगा,महिलाओं की आर्थिक स्थिति के स्वावलम्बन को लेकर कोई योजना नहीं है युवाओं के लिए केवल घोषणाओं के अलावा कुछ भी विशेष नहीं है।

साथ ही पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा खासकर मुख्यमंत्री जी के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर के लोगों को इस बजट से बहुत ज्यादा निराशा हाथ लगी है जिस तरह की आशाएं सांगानेर की जनता को अपने विधायक से थी उस तरह का न्याय जनता के साथ नहीं हुआ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179