Traffic Tail

राजस्थान में 25 शहरों में रात का तापमान बढ़ा:जयपुर में छाए बादल, जानें- फरवरी में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

हालांकि, जयपुर सहित कई शहरों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, बुधवार को राज्य के 25 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर (डबल डिजिट) दर्ज हुआ।

इससे इन शहरों में अब सर्दी का असर रात में कम होने लगा है। दिन में भी तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने और तेज धूप रहने से कुछ शहरों में हल्की गर्मी महसूस होने लगी।

सवाई माधोपुर में बुधवार को मौसम साफ रहा।
सवाई माधोपुर में बुधवार को मौसम साफ रहा।

पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली।

जबकि बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में कल दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ।

जयपुर, जोधपुर में सबसे कम सर्दी

जोधपुर, जयपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.5 और 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में रात में सर्दी कम रही। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 15.6, डूंगरपुर में 15.1, जालौर, झुंझुनूं में 14.6, अजमेर में 14.9, भीलवाड़ा में 13.6, अलवर में 13.4 और जैसलमेर में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More