Traffic Tail

ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आई बाइक:पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकला, मौत; NH-162 पर नागाबेरी के पास हुआ हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर बाइक सवार युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और टैंकर के नीचे आ गई। टैंकर का पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसा सोजत से पाली की ओर जाने वाले हाईवे पर नागाबेरी के पास बुधवार को हुआ। मृतक की पहचान असगर अली पुत्र गनी खां, निवासी इन्द्रोका की ढाणी, रोहट, जिला पाली (हाल सोजत सिटी) के रूप में हुई है।

हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सहायक उप निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि हादसा NH-162 पर अवतार होटल से पहले हुआ। असगर अली टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर का पिछला पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत सुचारू करवाया। मृतक असगर अली के शव को राजकीय अस्पताल सोजत सिटी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179