Traffic Tail

रोडवेज बस के कुचलने से 3 महिलाओं की मौत:स्कूटी समेत घसीटते हुए ले गई; प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासांउड करवाने जा रही थीं

श्रीगंगानगर में रोडवेज बस ने स्कूटी से जा रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक महिला 6 महीने की गर्भवती थी। दो उसके साथ में उसका अल्ट्रासउंड कराने जा रही थीं।

टक्कर लगते ही तीनों स्कूटी समेत बस के नीचे चली गईं। तेज रफ्तार बस तीनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। ई-स्कूटी चकनाचूर हो गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना रायसिंहनगर में केवी स्कूल के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई। मृतक महिलाओं की पहचान सुमन (28), पिंकी (23) और रेशमा (29) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही हैं।

तेज रफ्तार बस महिलाओं को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
तेज रफ्तार बस महिलाओं को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

भारत माला रोड पर चढ़ते ही बस ने मारी टक्कर रायसिंहनगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया- रेशमा 6 महीने की प्रेग्नेंट थी। वह अपने परिवार की सुमन और पिंकी के साथ ई-स्कूटी से रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड़ा तभी रायसिंहनगर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गईं और बस तीनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई ।

घटना के बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने 42 एनपी टोल से एम्बुलेंस बुलाई। तब तक सुमन और पिंकी की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर घायल रेशमा को रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। रास्ते में रेशमा की मौत हो गई।

घटना के बाद रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179