Traffic Tail

वॉट्सएप पर आया चालान,क्लिक करते ही खाते से निकले 6लाख:जोधपुर के बिजनेसमैन को बनाया निशाना, अकाउंट को फ्रीज करने से पहले पैसे गए

जोधपुर में एक बिजनेसमैन से साइबर फ्रॉड के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने करीब 6 लाख रुपए उसके अकाउंट से निकाल ली।

सिंधी कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह ने शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें में बताया कि बुधवार को उनके पास वॉट्सऐप पर ई-चालान की एक फाइल मिली। फाइल को ओपन करने पर उसमें खुद का नाम, मोबाइल नंबर और माता का नाम एंटर करने के ऑप्शन थे।

इन ऑप्शन को फाइल करने के बाद जब बैंक अकाउंट के नंबर एंटर करने का ऑप्शन आया तो उन्होंने उसे बंद कर दिया और फिर फोन भी ऑफ कर दिया।

अकाउंट को फ्रीज करने से पहले निकाली राशि

इसके बाद उन्होंने बैंक में कॉल करके अकाउंट को फ्रीज करने के लिए कहा, लेकिन तब तक साइबर ठग वारदात को अंजाम दे चुके थे। साइबर ठगों ने महज 10 मिनट में 597419 रुपए तीन ट्रांजैक्शन में निकल लिए।

शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट

बिजनेसमैन ने इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी। हेल्पलाइन से इसकी कार्रवाई के लिए मामला शास्त्री नगर थाने में भेजा गया। इसके बाद शुक्रवार को बिजनेसमैन ने शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More