Traffic Tail

अजमेर के PWD कैंपस में नॉनवेज और शराब पार्टी-VIDEO:अधिकारियों के ड्राइवर पार्टी करते आए नजर; SE बोले- नियम तोड़े तो जांच होगी

अजमेर के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कैंपस में नॉनवेज और शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अधिकारियों के ड्राइवर पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। पार्टी शुक्रवार रात को की गई।

सबसे पहले देखें पार्टी की 2 PHOTOS….

विभाग के कैंपस में पार्टी करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं।
विभाग के कैंपस में पार्टी करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं।
अधिकारियों के ड्राइवर की ओर से शुक्रवार रात को ही यह पार्टी की गई है।
अधिकारियों के ड्राइवर की ओर से शुक्रवार रात को ही यह पार्टी की गई है।

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक तंवर ने मामले में कहा कि पार्टी करने को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने की जानकारी है। वीडियो में विभाग के कैंपस में पार्टी करने की जानकारी मिली है।

अगर किसी ने भी नियम तोड़े है तो उनके खिलाफ जांच होगी। विभाग के कैंपस में शराब और नॉनवेज पार्टी करना पूरी तरह से गलत है।

तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए

सोशल मीडिया पर अजमेर के पीडब्ल्यूडी ऑफिस के कैंपस में शराब और नॉनवेज पार्टी करने के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। वीडियो बाइक सवार दो व्यक्तियों की ओर से बनाए गए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179