Traffic Tail

राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक में विकासोन्मुख निर्णयों को मंजूरी सिटी पार्क मानसरोवर में बनेगा अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन

राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष श्री देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुरूप जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन के विकास हेतु डीपीआर तैयार करने एवं वास्तुविद की नियुक्ति को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई।

बैठक में आईजी नगर सेक्टर 34-35 में मंडल बाल संप्रेक्षण गृह के लिए 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में लेआउट प्लान संशोधन व भू-उपयोग परिवर्तन हेतु जल्द ही जिलावार शिविर लगाए जाएंगे तथा इन सेवाओं के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा।

बैठक में बुधवार नीलामी, प्रीमियम संपत्तियों एवं आवासीय योजनाओं को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को जनविश्वास का संकेत बताया गया। हनुमानगढ़ एवं भिवाड़ी की आवासीय योजनाओं की आवेदन अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है, जबकि जयपुर, जैसलमेर सहित अन्य शहरों में शीघ्र नई योजनाएं लाई जाएंगी।

इसके साथ ही भूमि चिन्हांकन, ड्रोन सर्वे, आरएफएसडीएल के माध्यम से लंबित संपत्तियों के निस्तारण तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति तथा मंडल संपत्तियों की सुरक्षा हेतु सीमांकन, साइनेज व फेंसिंग के निर्देश दिए।

बैठक में बैठक में मंडल सचिव श्री गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ. अशोक कुमार, मुख्य अभियंता श्री अमित अग्रवाल, श्री टी.एस. मीणा, वित्तीय सलाहकार श्री के.सी. कुमावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179