Traffic Tail

नदबई के कुम्हेर तिराहे पर कैंट्रा नाले में फंसा:परचून से भरा वाहन पलटने से बचा, 3 साल से खुला पड़ा है नाले का कोना

नदबई के सबसे व्यस्त कुम्हेर तिराहे पर एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परचून के सामान से भरा एक कैंट्रा ट्रक नाले के खुले कोने में फंस गया। ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुक गया, गनीमत रही कि वाहन पलटने से बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कैंट्रा चालक पीतम कुम्हेर से परचून का सामान लोड कर जयपुर जा रहा था। जैसे ही कैंट्रा नदबई के कुम्हेर तिराहे पर पहुंचा, तभी बगल से गुजर रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को साइड में किया। इसी दौरान कैंट्रा का पिछला पहिया तिराहे पर बने खुले नाले में जा फंसा।

3 घंटे की मशक्कत

स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन मंगवाई गई। कैंट्रा को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस दौरान तिराहे पर यातायात प्रभावित रहा।

तीन साल से खुला है नाले का कोना

स्थानीय लोगों ने बताया कि, कुम्हेर तिराहा शहर का सबसे व्यस्त तिराहा है, लेकिन यहां नाले का कोना पिछले तीन वर्षों से खुला पड़ा है। आए दिन यहां ट्रक, पिकअप और कारें नाले में फंस जाती हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179