Traffic Tail

अजमेर में डांसर की लाश मामले में FIR दर्ज:परिवार ने जताया था हत्या का शक, गुरुवार को डोली समाज ने एसपी को दी थी शिकायत

अजमेर में 26 जनवरी को जनाना रॉड पर मिली डांसर की लाश मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस की ओर से एससी-एसटी, आत्महत्या की उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ शिवम जोशी को सौंपी गई है।

बता दें कि गुरुवार को ही डोली समाज ने प्रदर्शन करते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन के जरिए डांसर की लाश के मामले में हत्या का शक जाहिर किया था।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार भाई जितेंद्र राव के रिपोर्ट पर करीब सात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाई ने आरोपियों पर उसके भाई के घर से जेब्रा चोरी कर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

डोली समाज ने प्रदर्शन करते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन दिया था।
डोली समाज ने प्रदर्शन करते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन दिया था।

एसपी कार्यालय पर किया था प्रदर्शन

गुरुवार को डोली समाज की ओर से रैली निकालकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। समाज के लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया था। बाद में अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में परिवार ने हत्या का शक जाहिर किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179