Traffic Tail

हेल्थ डिपार्टमेंट ने 900 से ज्यादा डॉक्टर्स को पोस्टिंग दी:तीन महीने से चल रहे थे APO; प्रदेश के हॉस्पिटलों में इलाज नहीं होगा प्रभावित

राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर रात दो अलग-अलग सूची जारी कर 900 से ज्यादा डॉक्टर्स को पोस्टिंग दी है। ये डॉक्टर्स पिछले 3 महीने या उससे ज्यादा समय से APO चल रहे थे। इन डॉक्टर्स को सरकार बिना काम किए पिछले कई महीनों से करोड़ों रुपए वेतन-भत्ते के तौर पर दे रही थी। इसमें अधिकांश डॉक्टर्स किसी न किसी विषय पर पीजी कर चुके हैं।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से जारी इस लिस्ट में कुल 956 डॉक्टर्स को नियुक्ति दी है। इसमें एनेस्थिसिया, दंत रोग, जनरल सर्जरी, गायनी, टीबी, स्किन, ऑर्थो, आंखों सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल है।

इन डॉक्टर्स को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बनी सीएचसी, उप जिला हॉस्पिटल, जिला हॉस्पिटल, सेटेलाइट हॉस्पिटल समेत अन्य बड़े हॉस्पिटलों में लगाया गया है।

स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से मरीजों को मिलेगा फायदा

वर्तमान में कई सीएचसी, जिला हॉस्पिटल, सेटेलाइट हॉस्पिटलों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के नहीं होने के कारण कई बार छोटी सर्जरी या दूसरा इलाज प्रभावित होता था। अब इन डॉक्टर्स की पोस्टिंग होने से इन जगहों पर ये समस्या नहीं होगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179