Traffic Tail

जयपुर में केबल से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर पलटा:केबिन में फंसा ड्राइवर, कार को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाए

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में केबल से भरा एक ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। ड्राइवर ने एक कार को बचाने की कोशिश में ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेलर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा करवाकर ट्रैफिक को चालू करवाया।

पुलिस ने बताया- हादसा हरमाड़ा के नींदड मोड पर बुधवार रात हुआ। सीकर की ओर से एक ट्रेलर में केबल के बड़े बंडल भरकर जयपुर की ओर ले जाए जा रहे थे। रात करीब 9:45 बजे नींदड मोड पर हाइवे से निकलते समय कट पर अचानक एक कार घुमी। कार को मुड़ते देखकर बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। जिससे ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे पर पलटी खा गया। और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

केबल के बंडलों से भरे ट्रेलर के पलटी खाने पर ट्रैफिक रुक गया। लोगों ने ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को मशक्कत कर बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल भिजवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेलर को सीधा किया गया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179