Traffic Tail

कहासुनी पर स्कूली छात्र भिड़े, दो स्टूडेंट्स को चाकू मारा:घायलों को एम्स में कराया भर्ती, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जोधपुर में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी और मारपीट हो गई। इसमें दो छात्र घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। वहीं चाकू मारने वाले दोनों छात्र घटना के बाद फरार हो गए।

लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया- थाना इलाके के कांकाणी में बुधवार दोपहर एक स्कूल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इनके बीच आपस में बात बढ़ गई और मारपीट-चाकूबाजी हुई। घटना में दो छात्र चाकू लगने से घायल हो गए। घायलों का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। दोनों घायल छात्र नाबालिग हैं।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस चाकू मारने वाले दोनों छात्र घटना के बाद फरार हो गए। इनमें एक छात्र नाबालिग है। वहीं दूसरे के उम्र की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्रों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। स्टूडेंट्स पर हमला उस समय किया गया जब वे पानी पुरी खा रहे थे।

आरोपी चाकू से हमला कर कर फरार हो गए।
आरोपी चाकू से हमला कर कर फरार हो गए।

झालामंड के सरकारी स्कूल में भी हुआ था स्कूली छात्रों में विवाद गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जोधपुर के झालामंड के सरकारी स्कूल में भी छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी हुई थी। इसमें छात्र घायल हो गया, जिसे बाद में जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया। आरोपियों को कुछ समय बाद पकड़ा गया था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179