Traffic Tail

जयपुर- पैसेंजर्स से भरे एयर इंडिया प्लेन की लैंडिंग फेल:रनवे को टच कर फिर उड़ा, फ्लाइट में थे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा

दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI – 1719 की बुधवार दोपहर पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई। विमान ने रनवे को टच करते ही दोबारा उड़ान भर ली, जिससे कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर हलचल की स्थिति बन गई। हालांकि करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

दरअसल, फ्लाइट AI – 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। इस दौरान पायलट ने रनवे को छूते ही विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। बताया जा रहा है कि अस्थिर अप्रोच के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘गो-अराउंड’ का फैसला लिया।

कुछ देर चक्कर काटा

पहले प्रयास के बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ देर तक गोल चक्कर लगाया। हालात सामान्य होने के बाद करीब 10 मिनट बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया, जो पूरी तरह सफल रहा। विमान सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतरा और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सवार थे

सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। घटना के दौरान विमान में मौजूद यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता जरूर रही, लेकिन लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत आती है। ऐसे में पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का निर्णय ले सकता है। इस घटना में भी सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179