Traffic Tail

16 साल के नाबालिग लड़के से कुकर्म:आरोपी ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया, ब्लैकमेल करके घर से जेवरात मंगवाए

सीकर जिले में 16 साल के नाबालिग लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग लड़के का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़के के साथ जबरदस्ती की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। एक लड़के ने बातचीत करके अपने झांसे में लिया। आरोपी ने पहली बार नवंबर महीने में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेल करके कई बार आरोपी ने नाबालिग लड़के से जबरदस्ती की। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने नाबालिग लड़के से उसके घर पर रखे जेवरात भी मंगवा लिए। बाद में उन जेवरात को कहीं पर बेच दिया।

घरवालों को जब जेवरात गायब मिले तो उन्होंने नाबालिग लड़के से पूछा। तब उसने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई। अब पुलिस ने नाबालिग लड़के के पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179