Traffic Tail

जयपुर में हार्डवेयर शॉप में लगी भीषण आग का VIDEO:धुएं का गुब्बार उठने पर चला पता, लाखों रुपए का सामान जला

जयपुर में गुरुवार रात हार्डवेयर की एक शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रामगंज थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया। आग से शॉप में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

एसीपी (रामगंज) आदित्य पूनियां ने बताया कि चार दरवाजा के पास इरफान की हार्डवेयर शॉप है। गुरुवार रात वह शॉप बंद कर अपने घर चला गया था। रात करीब 10:15 बजे बंद शॉप में से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटों के साथ धुंए का गुब्बार उठने लगा। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वहां लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

आग लगने की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से शॉप में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179