Traffic Tail

जयपुर में नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार:रिश्ता तय होने पर धमकी देकर तुड़वाया; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रेप किया था।

धमकी देकर पीड़िता की सगाई को भी तुड़वा दिया था। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद सांगानेर थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिश्तेदार आरोपी ने वीडियो के जरिए किया था ब्लैकमेल पुलिस ने बताया कि 17 साल की पीड़िता ने अक्टूबर-2025 में आरोपी रिश्तेदार युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया था कि रिश्तेदार होने के कारण आरोपी युवक से बातचीत और मिलना-जुलना था।

साल-2024 में बातचीत के दौरान बहला-फुसलाकर उसे अपने किराए के कमरे पर ले गया। डरा-धमकाकर आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता की सगाई के बाद दी धमकी रिपोर्ट में बताया कि बालिग होने पर घरवालों ने उसकी सगाई कर दी। इसका पता चलने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। ससुराल में कॉल कर धमकी दी और सगाई को तुड़वा दिया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कर जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेसी भेज दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179