पीसांगन थाना क्षेत्र के बुधवाड़ा गांव में शनिवार को खेत पर कृषि कार्य करते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधवाड़ा निवासी जगदीश पुत्र प्रताप चौधरी के रूप में हुई है।
कार्यवाहक इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जगदीश अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे तुरंत पीसांगन चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जगदीश को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पीसांगन थाना पुलिस चिकित्सालय पहुंची। प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी डॉ दीपेंद्र सैनी और एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में मृतक जगदीश का पोस्टमार्टम कराया गया।
इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र हरदीन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






