Traffic Tail

भीलवाड़ा पुलिस ने डीएसटी की मदद से तस्कर पकड़ा:एनडीपीएस मामले में वांटेड पर घोषित था 5 हजार का इनाम

भीलवाड़ा की गुलाबपुरा थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी के तहत गुलाबपुरा थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस को चकमा दे रहे तस्कर नागौर निवासी आनंद राम (31) पिता बस्तीराम जाट को गिरफ्तार किया है।

5 हजार का इनाम भी घोषित किया

इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने डेटा एनालिसिस, कॉल डिटेल ओर लोकल पुलिसिंग की सहायता से इसे नागौर से गिरफ्तार किया।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार, साइबर सेल एएसआई आशीष मिश्रा, किशन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल चंद्रपाल सिंह, कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह, हेमंत और कमल शामिल रहे ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179