Traffic Tail

आमेट पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:कब्जे से चोरी की राशि बरामद, आसन बस स्टॉप से पकड़ा

आमेट पुलिस ने आसन बस स्टॉप पर एक मिठाई और किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई राशि और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।

यह घटना 14 दिसंबर को हुई थी, जब आसन निवासी छगन लाल कुमावत अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के गल्ले में दिनभर की बिक्री के 7,000 रुपए रखे थे। अगले दिन, 15 दिसंबर को, जब वे वापस आए तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और गल्ले से नकदी गायब थी। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।

छगन लाल ने 15 दिसंबर को आमेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी ओमसिंह चूंडावत ने एक विशेष टीम का गठन किया।

गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आसन निवासी रामलाल ओड (40) को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ में रामलाल ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से शटर और ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की साबल और चोरी किए गए रुपए बरामद किए हैं।

आरोपी रामलाल से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत, हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह , कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, उमेश कुमार , बृजमोहन , हरिशंकर द्वारा कार्रवाई की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179