Traffic Tail

रीको जैसलमेर में रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार:प्लॉट पर काम चालू कराने और फाइल ऑनलाइन करने की एवज में मांगे थे 30 हजार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को जैसलमेर स्थित रीको (RIICO) ऑफिस में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी जोधपुर की टीम ने रीको ऑफिस के अनुभाग अधिकारी (सेक्शन ऑफिसर) भवानी शंकर स्वामी को परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी मुख्यालय के अनुसार- परिवादी की भाभी के नाम किशनघाट औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट आवंटित था, जिसे रीको ने वर्ष 2024 में निरस्त कर दिया था। अपील के बाद प्लॉट को दुबारा बहाल तो कर दिया गया, लेकिन आरोपी भवानी शंकर स्वामी पत्रावली से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन करने और मौके पर काम शुरू करने की अनुमति देने के बदले 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

जोधपुर ACB की टीम ने की कार्रवाई।
जोधपुर ACB की टीम ने की कार्रवाई।

परेशान होकर एसीबी में करवाई शिकायत दर्ज रिश्वत की मांग से परेशान होकर परिवादी ने एसीबी जोधपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। एएसपी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में उप अधीक्षक किशनसिंह चारण और उनकी टीम ने जाल बिछाया, जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया गया।

अधिकारी बोले- सिर्फ वॉट्सऐप करें, हम करेंगे धरपकड़ एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की घूसखोरी ने विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी जायज काम के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या वॉट्सऐप नंबर पर निर्भय होकर सूचना दें। मामले में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी और रिश्वत लेने वालों की धरपकड़ की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179