Traffic Tail

ट्रांसफार्मर तोड़कर कॉपर चोरी किया,2 आरोपी पकड़े:सलूंबर थाना पुलिस की कार्रवाई, घटना में उपयोगी ली कार भी जब्त की

सलूंबर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे घटना में उपयोग ली गई कार सहित चोरी का सामान बरामद किया है। थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि आरोपी शंकर पिता कालुजी मीणा और हेमराज पिता धुलाजी मीणा निवास बनोड़ा सलूंबर को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी जेईएन शारिक आजन पिता फखर आजम ने 20 दिसंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनके अधीन आने वाली ग्राम पंचायत गावडापाल से आधी रात को एक सिंगल केस ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसके अंदर से मैटेरियल को खुद-बुर्द कर बिखेर दिया। उसके अंदर से कॉपर चोरी कर ले गए।

पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। टीम को दो संदिग्धों के बारे में सूचना लगी। जिनसे सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने चोरी करना कबूल किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिसमें और भी वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179