Traffic Tail

पटाखे और जानवरों जैसी आवाज निकालने वाली 7 बाइक जब्त:पुलिस ने मॉडिफाइड बाइक के हटवाए साइलेंसर, एक पर लिखा था PWD विभाग

अलवर यातायात पुलिस ने अजीबोगरीब तेज आवाज वाले हॉर्न और पटाखे बजाने वाली 7 मॉडिफाइड इनफिल्ड बाइक को जब्त किया है। थाने लाकर बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाए गए। अब चालान काटकर कोर्ट के जरिए बाइक छोड़ी जाएगी। एक बाइक पर तो PWD विभाग लिखा था।

यातायात पुलिस निरीक्षक संजय ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अलवर में जागरूकता कार्यक्रम जारी है। इन दिनों में भी कई जगहों पर तेज हॉर्न वाली बाइक मिली। जिनके पास मॉडिफाई साइलेंसर लगे मिले। किसी बाइक का हॉर्न तो जानवरों की तरह तेज आवाज करता है।

किसी के हॉर्न के साथ पटाखे की तरह धमाके करते हैं। एसी बाइक जब्त की गई हैं। अलवर में एसपी के निर्देश पर लगातार बिना हेलमेट और चलती बाइक पर बात करने वाले और मॉडिफाइ साइलेंसर बाइक वालों को पकड़ा गया है। इसके अलावा गलत तरीके से चलाने पर बोलेरो व ट्रैक्टर भी जब्त किया है।

ये सात बाइक यातायात पुलिस ने जब्त की हैं।
ये सात बाइक यातायात पुलिस ने जब्त की हैं।

अचानक तेज आवाज से डर जाते हैं लोग मॉडिफाई बाइक चलाने वाले तेजी से शहर के बीच से निकलते हैं और भीड़ भाड़ वाले इलाके में तेज हॉर्न या पटाखे वाले तेज आवाज कर निकलते हैं। जिससे आमजन डर जाते हैं। जिसको लेकर आए दिन शिकायत आती है। इसी क्रम में ऐसी बाइक को जब्त किया है। आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179