Traffic Tail

घर में घुसकर 30 तोला सोना-लाखों की नकदी चोरी:शादी समारोह में गया था परिवार, ताले टूटे और अलमारियां खाली पड़ीं मिली

जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मेडिकल व्यापारी के घर से 30 तोला सोना और लाखों की नकदी चुराकर ले गए। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।

माता का थान थाना क्षेत्र के भोमियाजी की गली में राहुल भार्गव के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार 11 दिसंबर को पीपाड़ सिटी में शादी समारोह में गया था। रविवार सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अलमारियां खाली पड़ीं। घर से 30-32 तोला सोने के आभूषण गायब हो गए। चोर मौके से लाखों रुपए की नकदी भी चुराकर ले गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को चोरी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के मुताबिक चोर अलसुबह पूरी तैयारी से पहुंचे थे। दो-तीन चोर बाहर पहरा देते रहे, जबकि बाकी ने एक घंटे तक अंदर घूमकर सामान खंगाला। आसपास के सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया, जिसमें चोर मोटरसाइकिल पर भागते नजर आए। घटना के बाद माता का थान SHO मोहम्मद शफीक खान ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179