Traffic Tail

कोहरे के कारण नहीं उतर सका मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर:दिल्ली से 6 विमान डायवर्ट हुए, जयपुर से गई फ्लाइट भी वापस लौटीं

राजस्थान में आज सुबह कोहरे का असर हवाई सफर पर भी पड़ा। सीएम भजनलाल का हेलिकॉप्टर डीग के पेठा में नहीं उतर पाया। वहीं, दिल्ली से 6 फ्लाइट डायवर्ट की गईं।

दरअसल, सीएम भजनलाल अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ भरतपुर-मथुरा बॉर्डर पर स्थित पूंछरी का लौठा में दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट ने हेलिकॉप्टर को आगरा एयरपोर्ट पर उतारा।

कोहरे के कारण 6 फ्लाइट दिल्ली से जयपुर डायवर्ट हुईं

इधर दिल्ली-एनसीआर एरिया में घने कोहरे का असर आज फ्लाइट्स पर भी देखा गया। दिल्ली में कोहरा ज्यादा होने के चलते 6 विमान जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किए गए। मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इं​डिया की फ्लाइट संख्या IX 1282, अकासा एयरलाइन्स की बैंगलुरू से दिल्ली की दो फ्लाइट QP 1811 और QP1359 को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

स्पाइसजेट की SG_12 दुबई-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट की गई। स्पाइस जेट की बैंकॉक से दिल्ली जा रही SG-88 फ्लाइट कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी, जिसे जयपुर डायवर्ट किया गया। इन पांच विमानों के अलावा एक प्राइवेट नॉन शेड्यूल फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया है। सूत्रों के प्राइवेट फ्लाइट में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के परिजन थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179