Traffic Tail

जयपुर में JECRC कॉलेज में स्टूडेंट से रैगिंग,आंख पर चोट:विरोध करने पर की मारपीट, चाकू से हमला कर घायल किया

जयपुर के JECRC कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है, जहां विरोध करने पर सीनियर छात्रों के रैगिंग करने वाले ग्रुप ने एक जूनियर छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर भाग गए। पीड़ित छात्र के पिता ने 14दिसंबर को शिवदासपुरा थाने में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ASI मानसिंह ने बताया कि सांगानेर निवासी रामसहाय चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका बेटा सुनील चौधरी विधाणी स्थित JECRC कॉलेज में BA-LLB की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के सीनियर छात्र विजयपाल सिंह, शिवम और उनके 10-12 साथी सुनील की लगातार रैगिंग कर रहे थे। सुनील ने इसका विरोध किया।

JECRC कॉलेज जयपुर
JECRC कॉलेज जयपुर

12 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे कॉलेज की छुट्टी होने पर सुनील बाहर निकला। वहां पहले से आरोपी स्टूडेंट विजयपाल व शिवम और इनके 10-12 साथी हथियार लेकर कॉलेज के गेट के बाहर छिपे हुए थे। आरोपियों ने कॉलेज के बाहर निकलते ही सुनील पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शिवम ने चाकू निकालकर सुनील की आंख के ऊपर जोरदार वार किया, जिससे गहरा कट लग गया और खून बहने लगा।

हमलावर डरकर सुनील को छोड़कर भाग निकले।घायल सुनील किसी तरह घर पहुंचा, जहां परिजनों ने तुरंत प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद शिवदासपुरा थाने पहुंचकर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More