Traffic Tail

बारां जिले में ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ओटा राम देवासी ने रथ को हरी झंडी दिखाई

बारां जिले में एक अभिनव पहल के रूप में ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम एवं 100 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बारां जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. ललित मीणा, विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बाल विवाह उन्मूलन पर आधारित नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया। उन्होंने समाज को बाल विवाह जैसी कुरीति से मुक्त करने का संदेश देते हुए ‘बाल विवाह मुक्त भारत व ग्राम पंचायत जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बारां जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में 100 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि एनएफएचएस-5 के अनुसार बारां जिला बाल विवाह की दृष्टि से हाई रिस्क श्रेणी में आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले को बाल विवाह से मुक्त करने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179