Traffic Tail

जयपुर में किडनैप कर बिजनेसमैन से लूट, 50 लाख मांगे:हाथ-पैर बांधकर की मारपीट, 5 घंटे कार में करते रहे टॉर्चर

जयपुर के सांगानेर बस स्टेंड से किडनैप कर एक बिजनेसमैन से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बिजनेसमैन से जमकर मारपीट की। पांच घंटे तक कार में लेकर घूमने के दौरान 50 लाख मंगवाने के लिए टॉर्चर किया। पुलिस टीमें कार सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

लूट की वारदात टोंक के रहने वाले विनोद जैन (39) के साथ हुई। वह स्टेशनरी सामान का बिजनेस करते है। शनिवार को विनोद बिजनेस के काम से जयपुर आए थे। रात करीब 8:30 बजे वापस टोंक जाने के लिए सांगानेर बस स्टेंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। पीड़ित विनोद ने बताया- इंतजार करने के दौरान सांगानेर बस स्टेंड पर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। टोंक जाने वाली सवारियों के बारे में पूछा। कार में दो-तीन जने टोंक जाने के लिए बैठ गए। जिन्हें देखकर वह भी कार में बैठ गए। करीब 8-10 KM जाने के बाद कार में पहले और सवारी बनकर बैठे चारों बदमाशों ने चाकू की नोंक पर धमकाया।

बंधक बनाकर की मारपीट पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने उसके मुंह पर पट्टी बांध दी। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर ऊपर से कंबल डाल दिया। शोर मचाने पर उसके साथ चलती कार में मारपीट करने लगे। चाकू के दम पर उसके मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गया। सुनसान जगह ले जाकर बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसकी जेब में मिले डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछने के लिए जमकर पीटा। बचने के प्रयास के दौरान बदमाशों ने उसकी हाथ की अंगुली पर चाकू मार घायल कर दिया। पिन नंबर पूछकर तीन अलग-अलग जगहों से डेबिट कार्ड के जरिए 2 लाख रुपए निकला लूट लिए।

चलती कार से फेंक भागे कार सवार बदमाशों ने चाकू की नोंक पर मारपीट कर घरवालों से 50 लाख रुपए मंगवाने के लिए धमकाया। करीब 5 घंटे तक बदमाश उसे कार में लेकर इधर-उधर घुमाकर टॉर्चर करते रहे। पीड़ित बिजनेसमैन के रोने-गिड़गिड़ाने पर रात करीब 1:30 बजे बीलवा के पास चलती कार से फेंक कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित बिजनेसमैन ने जैसे-तैसे घरवालों को कॉन्टैक्ट कर बुलाया। देर रात पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गए। सांगानेर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन की ओर से शिकायत की गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179