Traffic Tail

जयपुर में जेम्स कारोबारी से 12 करोड़ लूटे:गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर फंसाकर वसूली, इन्वेस्ट पर 6 करोड़ का टैक्स बताया

जयपुर में एक जेम्स स्टोन कारोबारी से 12 करोड़ रुपए डिजिटल स्कैम में फंसाकर लूट लिए गए। गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर वॉट्सऐप पर लिंक भेजकर बिजनेसमैन को फंसाया गया था। विड्राल के दौरान इन्वेस्ट पर टैक्स बताकर भी रुपए वसूले गए। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) साइबर क्राइम थाने में पीड़ित कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जयपुर के आदर्श नगर निवासी 63 साल के जेम्स स्टोर कारोबारी ने एसओजी थाने में रिपोर्ट दी है। शिकायत में बताया- 25 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उसके वॉट्सऐप पर कृतिका ठाकुर नाम की लड़की का मैसेज आया। मैसेज में www.kdeonegold.net नाम से वेबसाइट का लिंक था। लिंक खोलते ही गोल्ड ट्रेडिंग और बेहतर रिटर्न करना दिखा गया। भरोसा कर वेबसाइट पर लॉगिन आईडी बनाकर साइनअप किया।

कारोबारी से 6 करोड़ इन्वेस्ट करवाकर 6 करोड़ का इनकम टैक्स वसूला। फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड
कारोबारी से 6 करोड़ इन्वेस्ट करवाकर 6 करोड़ का इनकम टैक्स वसूला। फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड

इन्वेस्टमेंट पर मिला बेहतर रिटर्न आईडी बनाने के बाद कनक धाम एक्सचेंज कस्टमर सर्विस के जरिए इन्वेस्टमेंट के साथ बेहतर रिटर्न के विकल्प आना शुरू हो गए। कस्टमर सर्विस पर मैसेज कर पीड़ित कारोबारी ने पूछा- मैं कैसे इन्वेस्ट कर सकता हूं। कस्टमर सर्विस वालों ने आईडी पर अलग-अलग बैंक अकाउंट की डिटेल भेज दी। 7 अक्टूबर को गोल्ड ट्रेडिंग के लिए 5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर दिया। आईडी के वर्चुअल वॉलेट में 5 लाख का अपडेट कर दिया। दिन की ट्रेडिंग खत्म होने पर वर्चुअल वॉलेट में करीब 15 प्रतिशत प्रॉफिट सहित बढ़ी रकम अपडेट मिली।

इन्वेस्ट का सुझाव देकर फांसा कस्टमर सर्विस की ओर से 36 प्रतिशत प्रॉफिट की ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। 1 से 3 महीने तक की अवधि के लिए इन्वेस्ट के लिए सुझाव दिया गया। विश्वास में आकर 4 नवंबर तक लगातार ट्रेडिंग के लिए 6 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए। इन्वेस्टमेंट की एवज में वर्चुअल वॉलेट में करीब 9 करोड़ 42 लाख रुपए अपडेट भी किए मिले।

7 नवंबर को विड्राल का आवेदन करने पर कस्टमर सर्विस की ओर से 30 प्रतिशत इनकम टैक्स देना बताया। 7 दिन में इनकम टैक्स के रुपए जमा नहीं करवाने पर 2 प्रतिशत प्रतिदिन के हिसाब से पेनल्टी होना बताया। 10 नवंबर से 24 नवंबर तक इनकम टैक्स के बताकर 6 करोड़ रुपए वसूले गए। प्रॉफिट दिखाकर 6 करोड़ इन्वेस्ट करवाकर 6 करोड़ का इनकम टैक्स वसूल लिया गया। गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर फंसाकर साइबर क्रिमिनल्स की ओर से कुल 12 करोड़ रुपए लूट लिए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179