Traffic Tail

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए पलक-पावड़े बिछाने को तैयार जयपुर शहर में सजावट और तैयारियां अंतिम चरण में,जेडीए ने प्रमुख मार्गों को दिया भव्य रूप

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए गुलाबी नगरी पूरी तरह सजकर तैयार है।देश-विदेश से आने वाले ‘पावणों’ (अतिथियों) के स्वागत के लिए नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

उत्सव के रंग में रंगा शहर

नगरीय विकास विभाग के नेतृत्व और निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया गया है।राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रवासियों के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख चौराहों,तिराहों, मुख्य मार्गों और डिवाइडर्स पर आकर्षक सजावट,विशेष लाइटिंग और फुलवारी (ग्रीनरी) का कार्य पूर्ण किया गया है।

जेडीए द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आए और आगंतुक यहां से सुखद स्मृतियां लेकर लौटें।

उच्च अधिकारियों ने परखीं तैयारियां

आयोजन की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल (जेईसीसी, सीतापुरा) का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने मुख्य समारोह स्थल,सेक्टोरल सेशन हॉल और राज्य की उपलब्धियों को दर्शाने वाले ‘प्रगति पथ’ का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव – नगरीय विकास विभाग देबाशीष पृष्टि, जेडीए आयुक्त आनन्दी,रीको एमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रवासियों में भारी उत्साह

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने और पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस को लेकर प्रवासी समुदाय में जबरदस्त उत्साह है।
अब तक 8,700 से अधिक प्रवासी राजस्थानियों और उद्योगपतियों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है।
जयपुर विकास प्राधिकरण और नगरीय विकास विभाग, राजस्थान की ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को निभाते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179