Traffic Tail

जयपुर विकास प्राधिकरण ने ग्यारह बीघा भूमि पर दो कॉलोनियों को किया ध्वस्त छः बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम बिचपड़ी, निमेड़ा, मौजिया चौराहा के पास में जेडीए स्वामित्व की करीब 15 करोड़ रूपये की करीब 06 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-24 में निजी खातेदारी में करीब 11 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-01 में नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत सचिवालय से स्टेच्यू सर्किल, सेन्ट्रल पार्क से वानिकी पथ तक दोनो तरफ रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-04 में एयरपोर्ट प्लाजा प्लॉट नं. 201, बालाजी टावर में अवैध रूप से लगाये गये गेट को हटवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बिचपड़ी, निमेड़ा, मौजिया चौराहा के पास, जिला जयपुर में जेडीए स्वामित्व की करीब 06 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर तारबंदी कर, बनाई गई मिट्टी, मोरर्म की सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-12 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमादित कीमत करीब 15 करोड़ रूपये है।

जेडीए द्वारा जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कानोता, सावंरियां रोड़, जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-24 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कनोता, सावंरियां रोड़, जिला जयपुर में ही करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-24 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

इसी प्रकार जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सचिवालय से स्टेच्यू सर्किल, सेन्ट्रल पार्क के बाहर से वानिकी पथ तक दोनो तरफ रोड़ सीमा पर करीब 40 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये बांस, तम्बू, तिरपाल, थडियां, ठेलें, बर्तन, कालीन व अन्य सामान डालकर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-01 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम के जाप्ते द्वारा सामान जप्त किया गया।

जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर के पास, टोंक रोड़, एयरपोर्ट प्लाजा प्लॉट नं. 201, बालाजी टॉवर में लोबी में अवैध रूप से गेट लगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर आज जोन-04 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजूदरों की सहायता से हटवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 24, 01, 04 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179